इतनी बड़ी उम्र के शख्स से शादी क्यों? मिलिंद सोमन की 29 वर्षीय पत्नी अंकिता ने दिया ये जवाब
इतनी बड़ी उम्र के शख्स से शादी क्यों? मिलिंद सोमन की 29 वर्षीय पत्नी अंकिता ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 10 जून: अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन (55) की 29 वर्षीय पत्नी अंकिता कोंवर कई मौकों पर बड़े उम्र के इंसान से शादी करने पर बात कर चुकी हैं। अंकिता और मिलिंद सोमन की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरी हैं। अंकिता कोंवर ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ एक इंटरैक्टिव लाइव सेशन के दौरान इतनी बड़ी उम्र के शख्स से शादी करने पर जवाब दिया है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'आस्क मी एनीथिंग' लाइव सेशन किया था। इस दौरान अंकिता ने अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं।

अंकिता बोलीं- मैं वही करती हूं, जिससे मुझे खुशी मिले
एक यूजर ने अंकिता से पूछा, इतनी बड़ी उम्र के शख्स से शादी करें, इस भारतीय स्टीरियोटाइप से आपने कैसे निपटा। अंकिता ने जवाब दिया, '' 'हमारे समाज में ये सब नॉर्मल नहीं है। जो कुछ भी समाज में आम बात नहीं है, लोग आमतौर पर इसके बारे में बात करना पसंद करते हैं। और यह सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। लोगों की फितरत ही ऐसी होती है। इंसानों की आदत होती है लोग जब उनकी मन मुताबिक काम न करे तो उसपर बाते करते हैं, तरह-तरह के कमेंट करते हैं। मैंने हमेशा वही किया है जिससे मुझे खुशी मिलती है।"

क्या मिलिंद सोमन और अंकिता कर रहे हैं फैमिली प्लानिंग?
इसी इंस्टा लाइव सेशन के दौरान अंकिता कोंवर से एक यूजर ने पूछा कि क्या मिलिंद सोमन और आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं? इसपर चालाकी से जवाब देते हुए अंकिता कोंवर ने कहा, ''हम प्लान्ड फैमिली है, नेक्स्ट''
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में मैराथन में देखा गया है।

2018 में मिलिंद सोमन और अंकिता ने की थी शादी
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने 22 अप्रैल 2018 को अलीबाग में शादी की थी। अंकिता मिलिंद सोमन से लगभग 26 साल छोटी हैं। दोनों की शादी एक प्राइवेट फंक्शन में हुई थी। अंकिता कोंवर एक मैराथन धावक हैं।
मिलिंद सोमन के वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरी बार वह वेब-सीरीज पौराशपुर में नजर आए थे। उन्होंने अमेजन प्राइम की वेब-सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज के दूसरे सीजन में भी अभिनय किया है। मिलिंद ने शेफ, बाजीराव मस्तानी और 16 दिसंबर जैसी कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया है। मिलिंद एक सुपरमॉडल, मैराथन धावक और अब एक लेखक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications