Anju Nasrullah: अंजू को भारत में खतरा! PAK सरकार ने 1 साल के लिए किया Visa एक्सटेंड, Video Viral
Anju's VISA extended: राजस्थान की अंजू इन दिनों पाकिस्तान की बहूबेगम बनी हुई है। अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची अंजू उर्फ फातिमा अब शायद एक साल तक हिंदुस्तान नहीं आएंगीं क्योंकि उस का वीजा अब एक साल के लिए एक्सटेंड हो गया है।

दरअसल अंजू के पति नसरुल्लाह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
'अंजू का वीजा एक साल के लिए एक्सटेंड'
वीडियों में वो बता रहे हैं कि 'वो इस्लामाबाद आए थे वीजा के काम से और अब अंजू का वीजा एक साल के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। वो मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अधिकारियों ने बड़े ही प्यार से हमारा साथ दिया है। उन्होंने पहली बार कैमरे पर स्वीकार भी किया कि उनका निकाह अंजू से हो चुका है। हालांकि उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अंजू कब तक रहेगी, ये सबकुछ उनकी मर्जी पर निर्भर है, हमने उन पर कोई दवाब नहीं बनाया है।'
अंजू को भारत में खतरा में हैं: नसरुल्लाह
जब उनसे पूछा गया कि अंजू इंडिया क्यों नहीं जा रही है? तो इस पर उन्होंने 'राजस्थान तक' से बात करते हुए कहा कि अंजू अपनी मर्जी से कहीं भी आ-जा सकती है। अंजू को भारत में खतरा में हैं, उसके घरवालों को कितना टार्चर किया जा रहा है। ये सब देखने के बाद ही शायद वो वहां नहीं जाना चाहती है। मैंने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं , मैं और मेरा परिवार वो ही करेगा जिसमें अंजू की मर्जी होगी।
'अंजू को भारत में सुरक्षा नहीं मिलेगी...'
अंजू को पाकिस्तानी नागरिकता दिलवाने के सवाल पर नसरुल्लाह ने कहा कि 'हां वो इस सिलसिले में इस्लामाबाद गए थे।' नसरूल्लाह ने कहा कि 'जब तक अंजू को भारत में सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक वो इंडिया नहीं जाएगी।'
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर इलाके में है अंजू
आपको बता दें कि नसरुल्लाह इस वक्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर इलाके में हैं जो कि इस्लामाबाद से करीब 5-6 किमी की दूरी पर स्थित है।
फेसबुक पर करीब तीन साल पहले दोस्ती हुई
आपको बता दें कि अंजू और नसरुल्लाह के बीच फेसबुक पर करीब तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। जो कि धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। वो पहले से शादी-शुदा है और दो बच्चों की मां है।
'अंजू के लिए मेरे दिल में बेपनाह मुहब्बत'
तो वहीं 29 साल नसरुल्लाह ने भी दावा किया है कि 'वो अंजू से बहुत प्यार करता है और उसके शादीशुदा होने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता,उनके लिए मेरे दिल में बेपनाह मुहब्बत है, मैं तो उनके दोनों बच्चों को भी अपनाने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए वो, उनकी मर्जी और उनका प्यार बहुत मायने रखता है और वो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।'












Click it and Unblock the Notifications