जिन बच्चों से मिलने हिंदुस्तान आई अंजू, उन्होंने ही मिलने से किया इंकार, अब क्या होगा?

पाकिस्तान से वापस अपने वतन लौटी अंजू इस वक्त खूब सुर्खियों में है। अंजू ने वतन वापसी तो की है लेकिन सिर्फ कुछ ही समये के लिए। जब बीते दिनों वाघा बॉर्डर होते हुए अंजू ने भारत की धरती पर कदम रखा तो ऐसा लगा मानो वे अब अपने वतन लौट आई हैं हमेशा के लिए। लेकिन अंजू ने खुद ये बात साफ की है कि वे यहां अपने पति को तलाक देने आई हैं और अपने बच्चों को वापस लेकर जाने के लिए।

बताते चलेंकि अंजू के पिता से जब बेटी को लेकर सवाल किए गए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने साफ कह दिया कि उनकी बेटी उनके लिए उसी दिन मर गई थी जब वो पाकिस्तान चली गई। वहांजाकर उसने इस्लाम अपना लिया और फिर बच्चों को भारत ही छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर अंजू के घरवाले उसकी शक्ल तक देखने के लिए तैयार नहीं हैं। किसी को भी अंजू से बात नहीं करनी।

anju aka fatima

यहां तक कि अंजू के बच्चे भी मां से नहीं मिलना चाहते। ऐसे में अब बच्चों को भारत लेने आई अंजू अपने बच्चों को लेकर कैसे जाएंगी ये बड़ा सवाल है। इधर अंजू के भारत पहुंचते ही उससे पूछताछ भी की गई. सभी सुरक्षा कारणों को मद्देनजर रखते हुए अंजू से सवाल जवाब हुए। अब अंजू जिद पर अड़ी हुआ है कि बच्चों को लेकर जाएगी। लेकिन जब अंजू के बच्चे ही उससे नहीं मिलना चाहते तो अंजू उन्हें लेकर कैसे जाएगी ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। अब देखना ये होगा कि अंजू अपने बच्चों को भारत से पाकिस्तान कैसे लेकर जाती है और उसका अगला कदम क्या होगा।

अंजू के व्यवहार की बात की जाए तो ये पहले से काफी अलग है। अंजू के खान पान के तरीके से लेकर उसके पहनावे तक में बेहद बदलाव आया है। अंजू अब बुर्का पहनती हैं और इस्लाम कुबूलने के बाद वे वैसा ही व्यवहार भी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+