अंजलि राघव के इस नए गाने के दीवाने हुए फैंस, अबतक 30 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया VIDEO

गाने का टाइटल 'लंबो घूंघट' है। गाने में अंजलि राघव के साथ अजय धनकर की जोड़ी है। दर्शकों को इन दोनों के बीच की नोकझोंक और तकरार खासा पसंद आ रहा है।

नोएडा, 3 जून। बॉलीवुड गानों की तरह ही अब लोग रीजनल गानों को भी पसंद करने लगे हैं। इनमें हरियाणवी, भोजपुरी और पंजाबी म्‍यूजिक सबसे आगे है। कई हरियाणवी और भोजपुरी गाने तो ऐसे हैं जिसने इंटरनेट पर बॉलीवुड गानों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच हरियाणा की खूबसूरत और लोकप्रिय अदाकारा अंजलि राघव का गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। वो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाना कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसपर अबतक 30 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज़ आ चुके हैं। गाना 25 मई को रिलीज हुआ था।

‘लंबो घूंघट’ गाने में अंजलि राघव के साथ अजय धनकर की जोड़ी

‘लंबो घूंघट’ गाने में अंजलि राघव के साथ अजय धनकर की जोड़ी

गाने का टाइटल 'लंबो घूंघट' है। गाने में अंजलि राघव के साथ अजय धनकर की जोड़ी है। दर्शकों को इन दोनों के बीच की नोकझोंक और तकरार खासा पसंद आ रहा है। इस गाने में दर्शाया गया है कि अजय अंजलि को लंबा घूंघट निकालने के लिए कहते हैं। अजंलि मना करती हैं। दोनों की कैमेस्‍ट्री देखने लायक है। गाने का पूरा फोकस घूंघट पर ही है।

फरिस्ता और एके जट्टी ने गाया है ये गाना

फरिस्ता और एके जट्टी ने गाया है ये गाना

गाने को फरिस्ता और एके जट्टी ने गाया है। लिरिक्स की बात करें तो इसे आमीन बड़ौदी ने लिखे हैं। म्‍यूजिक अरविंद ने दिया है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने पर सोशल मीडिया पर अब तक 3,010,687 व्यूज हो चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अंजलि राघव का सैड रोमांटिक गाना भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम सजनी है। इस गाने ने भी इंटरनेट पर धमाल मचाया था।

जानिए अंजलि राघव के बारे में

जानिए अंजलि राघव के बारे में

अंजलि राघव अभिनेत्री और मॉडल हैं। वो हरियाणवी संगीत उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्म तेवर में एक छोटी भूमिका निभाई है। साथ ही कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा नामक धारावाहिक में भी काम कर चुकी हैं। अजंलि राघव का जन्म 17 सितम्बर 1993 को दिल्ली में हुआ था। वो हरयाणवी स्टार जयकरण वर्मा मत्तुवाला के साथ काम कर चुकी हैं।

आप भी देखिए ‘लंबो घूंघट’ गाना

अंजलि राघव ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। हरियाणा और भोजपुरी फैन उनके गानों को खूब प्यार देते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+