अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक बंद होने की खबर पर भड़के अनिल कपूर, कहा- ये सच नहीं है, अपना सोर्स चेक करो

अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक बंद होने की खबर पर भड़के अनिल कपूर, कहा- ये सच नहीं है, अपना सोर्स चेक करो

Anil Kapoor On Abhinav Bindra Biopic: ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक आने वाली है। इस फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ मीडिया में दावा किया गया कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक अब नहीं बनने वाली है। फिल्म का प्रोजेक्ट बंद किया जा रहा है। अब इस मामले पर अनिल कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद नहीं होने वाली है। अनिल कपूर ने ट्विटर पर एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये सच नहीं है। अपना सोर्स चेक करो।' असल में अनिल कपूर ने ये ट्वीट एक रिपोर्ट पर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने वाली है। इस फिल्म को कन्नन अय्यर बना रहे हैं।

anil kapoor

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने दावा किया था कि अनिल कपूर स्टारर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक प्रोजेक्ट अब ठंडे बस्ते में चली गई है। उन्होंने रिपोर्ट किया था कि अब अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन ने फिल्म थार पर फोकस करना शुरू कर दिया है, जिसका डायरेक्शन राज चौधरी कर रहे हैं। खैर अब अनिल कपूर के ट्वीट से ये साफ हो गया है कि अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक फिल्म बंद नहीं हुई है।

anil kapoor

इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनव बिंद्रा के पिता का किरदार अनिल कपूर निभाएंगे। काफी लंबे वक्त के बाद अनिल कपूर की विक्रमादित्य मोटवानी के साथ ये दूसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले अनिल कपूर ने विक्रमादित्य मोटवानी के साथ एके वर्सेज एके फिल्म में काम किया था। फिल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप लीड रोल में थे। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव बिंद्रा बायोपिक के डायरेक्टर ने पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म में अभिनव नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है। अनिल कपूर और हर्षवर्धन को लेकर डायरेक्टर ने कहा था कि दोनों एक बेहतरीन एक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+