मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद अनिल देशमुख की टूटी हड्डी, पहुंचे अस्पताल
मुंबई, 04 अप्रैल: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देखमुख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थर रोड जेल पहुंचा या था। कुछ घंटों बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूर्व मंत्री देशमुख को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।

Recommended Video
जेल सूत्रों के मुताबिक, देशमुख के गिरने से कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। जेजे अस्पताल की डीन डॉ पल्लवी सपले ने कहा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सरकारी अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। खबरों के अनुसार देशमुख के कंधे की सर्जरी होगी।
बता दें पूर्व गृहमंत्री देशमुख को गत वर्ष नवंबर में ईडी ने अवैध वसूली व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया गया था तब से वह जेल में बंद हैं। एक अप्रैल को सीबीआई ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के मामले में पूछताछ के लिए अरेस्ट किया था। वहीं दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications