पत्नी और बेटे संग अनिल अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, वायरल हुईं तस्वीरें

देहरादून। देश के मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी ने पत्नी टीना और बेटे अंशुल संग बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए, संडे को कड़ी सुरक्षा के बीच अनिल अंबानी अपने परिवार संग आस्था के दर पर पहुंचे वो करीब डेढ़ घंटा केदरनाथ धाम में रहे और उसके बाद वो बदरीनाथ चले गए, इस दौरान अंबानी और उनका परिवार पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया, अंबानी परिवार के दर्शन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

परिवार संग अनिल अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

परिवार संग अनिल अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

मालूम हो कि अनिल अंबानी, मशहूर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे और उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं, उन्होंने फिल्म अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी की है,दोनों को शादी से दो पुत्र हैं, बड़े बेटे का नाम जय अनमोल अंबानी और छोटे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है, ये दोनों बेटे हाल ही में अपने पिता के स्वामित्व वाली एडीएजी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड में निदेशक पर तैनात हुए हैं।

कपाट बंद होने का हुआ ऐलान

कपाट बंद होने का हुआ ऐलान

वैसे आपको बता दें कि चार धाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है इसलिए शीतकाल के लिए तीन धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में इन तिथियों की घोषणा की गई।

इस दिन बंद होंगे मंदिर के कपाट

इस दिन बंद होंगे मंदिर के कपाट

  • बद्रीनाथ धाम कपाट 17 नवंबर की शाम 5 बजकर 13 मिनट पर बंद होंगे।
  • केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज के अवसर पर 29 अक्टूबर को बंद होंगे।
  • जबकि गंगोत्री के कपाट अन्नकूट पर्व पर 28 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।
  • केदारनाथ धाम के कपाट 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे।
  • वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+