नीतीश ने किया मोदी पर पलटवार कहा, 'एक बिहार सब पर भारी'

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीति के स्‍तर पर बिहार के लिए आज बड़ा रहा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गया में रैली की और बिहार के लिए सवा लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज का ऐलान कर दिया। पीएम मोदी की चायक वाले बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष सहायता दिलाने के लिए मेरे प्रयासों को पीएम मोदी द्वारा याचना बताने पर मुझे इतना ही कहना है कि बिहार और बिहार की जनता के लिए अगर मुझे बार-बार याचक के तौर पे किसी के दरवाजे जाना पड़े तो इसमें मुझे कोई संकोच नहीं है।

Chief Minister Nitish Kumar

मोदी की घोषणाओं पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पैकेज की घोषणा इस तरह की, जैसे बिहार की बोली लगा रहे हों। उन्होंने यह भी कहा, "अहंकार में कौन है, यह अंदाज-ए-बयां ही बता रहा है।" प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं याचक बनकर दिल्ली गया था, तो मुझे बिहार के विकास और इसकी खिदमत के लिए याचक बनने में भी एतराज नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री एक ओर मुझे याचक कहते हैं और दूसरी ओर अहंकारी भी कहते हैं। यह तो विरोधाभाषी है। दोनों चीजों एक साथ कैसे हो सकती है।

प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "मोदी कोआपरेटिव फेडरलिज्म यानी सहयोगात्मक संघवाद की बात करते हैं, लेकिन वह आचरण इसके उलटा करते हैं।" मुख्यमंत्री ने एकबार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर यह दर्जा हमें मिलता है, तो हमें केंद्रीय करों में छूट मिलेगी। निवेशक पूंजी लगाएंगे और राज्य में कारखाने खुलेंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। उल्‍लेखनीय है कि आरा की रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 1.65 लाख करोड़ के पैकेज के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला था। मोदी ने कहा कि अगर नीतीश को बिहार को बीमारू राज्य कहे जाने पर ऐतराज है तो हाथ क्यों फैलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+