VIDEO : जीप के पीछे दौड़ा हाथी, हलक में अटकी जान, रिवर्स गियर में भागा ड्राइवर
केरल के कोझीकोड से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गजराज का आक्रोश दिखा। पर्यटकों की गाड़ी बाल-बाल बची। angry elephant chase vehicle kabini kerala viral video
कोझीकोड (केरल), 10 सितंबर : सफारी जीप पर सवार पर्यटकों की जान उस समय हलक में आ गई जब हाथी उनकी गाड़ी की तरफ दौड़ने लगा। सफारी में मौजूद ड्राइवर के कौशल से पर्यटकों की जान बाल-बाल बची। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाथी को गुस्से में सफारी जीप की ओर भागते देखा जा सकता है। ड्राइवर ने खतरा भांपा और फौरन गाड़ी को रिवर्स गियर में भगाने लगा। काफी दूर तक वाहन का पीछा करने के बाद गजराज जंगल की ओर चले गए।

जान बचाने वाले ड्राइवर की तारीफ
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुप्रिया साहू के ट्विटर पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक गुस्सैल हाथी सफारी जीप की ओर भाग रहा है। खौफनाक मंजर की इस वीडियो को देखना सिहरन पैदा करने वाला है। वीडियो देखने के दौरान डर और सस्पेंस बना रहता है कि न जाने अगले ही पल क्या होने वाला है ? ट्विटर यूजर में कमेंट में लिखा, ड्राइवर शांत और संयमित रहा। ड्राइवर के बगल में बैठे लड़के की प्रतिक्रिया देखने लायक है। यह हाथी हर वाहन के पीछे दौड़ रहा था। ड्राइवर ने जिस तरह हैंडल किया वह काबिल-ए-तारीफ है।

अनुभव कभी-कभी भयानक
दरअसल, आम तौर पर जंगल सफारी आपको प्रकृति के करीब ले जाती है, वनस्पतियों और मनोरम वातावरण जीवन से भरपूर होता है। हालांकि, वन्य जीवन में मानव घुसपैठ के कारण कई बार सफारी और दूसरे अनुभव कभी-कभी भयानक भी हो सकते हैं। ऐसा ही भयानक वाकया वायरल वीडियो से सामने आया है, जिसे देखने पर आपकी रीढ़ में करंट जैसा दौड़ जाएगा।

हाथी की चिंघाड़ से दहशत
वायरल वीडियो क्लिप में पर्यटकों से भरी सफारी जीप का पीछा करते हुए एक हाथी की चिंघाड़ स्पष्ट सुनी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जीप का ड्राइवर धैर्य नहीं खोता और फौरन वाहन को पीछे लेकर लौटने लगता है। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद एक समय ऐसा लगता है हाथी जीप के काफी करीब आ गया, लेकिन जीप ड्राइवर गाड़ी भगाना चालू रखता है। थोड़ी देर बाद गजराज पर्यटकों पर मेहरबानी करते हैं और जंगल में जाते देखे जा सकते हैं।

हाथी से बचाने वाले ड्राइवर को सलाम
हाथी का आतंक एक पर्यटक के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। गजराज के जंगल की तरफ जाने के बाद जीप में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो ट्वीट करते हुए IFG सुप्रिया साहू ने लिखा, 'मुझे बताया गया है कि यह (केरल) में है ! शांत दिमाग से स्थिति को संभालने वाले ड्राइवर को सलाम। ये काबिले तारीफ है।' वीडियो स्रोत के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक दोस्त ने उनके साथ शेयर किया है।
नीचे देखें हाथी का खौफनाक वीडियो---
वीडियो को तीन लाख से अधिक व्यूज
32 सेकंड की वीडियो क्लीप को 1,450 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। तीन लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करने वाले नेटिज़न्स ने भी कहा कि ये खौफनाक है। कुछ लोगों ने ड्राइवर की सराहना की। ट्विटर पर जानवरों के क्षेत्र का अतिक्रमण करना ऐसी स्थितियों का कारण बनता है, इस मुद्दे पर भी कमेंट्स किए गए। यूजर ने लिखा, 'जानवरों के इलाके में अतिक्रमण करने से हमेशा ऐसे हालात पैदा होंगे जो जानलेवा हो सकते हैं। उन्हें शांति से क्यों नहीं छोड़ा जा सकता। वे मानव क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं करते हैं लेकिन हम हमेशा करते हैं। जनजातीय आबादी के साथ जानवर हमेशा मित्रवत होते हैं जो अपनी सीमा जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications