मध्यप्रदेश में बीजेपी को बचाने मैदान में उतरी RSS, लेकिन राह नहीं आसान
नई दिल्ली। पिछले 15 साल में इस बार पहली बार बीजेपी को मध्यप्रदेश में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन इस बार अगड़ी जातियों की नाराजगी ने बीजेपी की मुश्किल और बड़ा दी है। सवर्णों के गुस्से ने भाजपा के नेताओं की नींद उड़ा रखी है। सूत्रों का कहना है कि ऊपरी जाति के समुदाय का गुस्सा इतना है कि मध्य प्रदेश में आरएसएस का मजबूत आधार होने के बावजूद वो भी इन्हें नहीं समझा पा रही है। आरएसएस के मौजूदा सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी मध्यप्रदेश से ही हैं और पूर्व सरसंघलक केएस सुदर्शन ने काफी वक्त तक मध्यप्रदेश में काम किया था और संघ की जड़ों को मजबूत किया था।

सवर्णों ने कई जगह तो पोस्टर और बैनर तक लगा दिए हैं और उसमें लिखा है 'हम सवर्ण हैं कृप्या हमसे वोट न मांगे, हमारा वोट भाजपा के लिए नहीं है'। कई जगह नोटा का बटन दबाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा 'सपाक्स' और 'अजाक्स' जैसे संगठन भी बीजेपी की राह में रोड़ा अटका रहे हैं। अब तक अगड़ी जाति के मतदाता प्रदेश में बीजेपी का साथ देते आए हैं।

एससी/एसटी कर्मचारियों के संगठन 'अजाक्स' के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि एससी/एसटी आरक्षण को कई खत्म नहीं कर सकता है। हम सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े वकील को लेंगे और आरक्षण को बचाने के लिए जो भी आवश्यक होगा करेंगे। शिवराज के इस बयान से अगड़ों में नाराजगी है और इसके अलावा एससी/एसटी एक्ट को लेकर भी प्रदेश में सवर्ण बीजेपी से खासे नाराज हैं।

कांग्रेस इस स्थिति का फायदा उठाना चाह रही है। कांग्रेस के नेता लगातार अगड़ों के नेताओं के संपर्क में हैं और उन्हें कांग्रेस का साथ देने के लिए मना रहे हैं। एससी/एसटी अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भी कांग्रेस ने सवर्णों का गुस्सा झेला, लेकिन कोई नारजगी नहीं दिखाई। जबकि दूसरी ओर बीजेपी के मंत्रियों के बंगलों के बाहर हुए प्रदर्शनों में उच्च जाति के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पीटा और गिरफ्तार किया। बीजेपी के इस रवैये से भी सवर्ण नाराज हैं और अब आरएसएस की कोशिश भी सफल होती नजर नहीं आ रही है।
इसे भी पढ़ें:- राजस्थान विधानसभा चुनाव: क्या वसुंधरा का 'रवैया' डुबोएगा भाजपा की 'नैया'?
More From
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications