आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव में क्लीन स्वीप करना चाहेगी YSRC
आंध्र प्रदेश में निकाय और विधान परिषद में खाली हो रही सीटों पर वाईएसआरसी की नजर, विधान परिषद में क्लीन स्वीप करेगी वाईएसआरसी, कई सदस्यों को मिल सकता है एक्सटेंशन।

आंध्र प्रदेश की विधान परिषद में अगले कुछ महीनों में 23 सीटें खाली होने वाली है, ऐसे में वाईएसआरसी इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को भेजने की कोशिश में जुट गई है। मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश की विधान परिषद में कुल 58 सीटें हैं जिसमे से 32 सदस्य वाईएसआरसी के हैं। ऐसे में पार्टी को भरोसा है कि आगामी चुनाव में वह विधानसभा और स्थानीय निकाय में क्लीन स्वीप करेगी।
प्रदेश की 14 सीटें 29 मार्च को खाली हो रही हैं, जबकि 7 सीटें 1 मई को खाली होंगी, दो सीटें 20 जुलाई तक खाली होंगी। जो सदस्य इस बार चुने जाएंगे वह 2029 तक सदन के सदस्य रहेंगे, फिर अगले साल होने वाले चुनाव में कोई भी पार्टी जीत दर्ज करे। वरिष्ठ नेता दादी वीरभ्र राव और मर्री राजशेखर इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। विधानसभा के विधायकों के खाते की बात करें तो 7 सदस्य विधायकों के चुनाव से सदन में पहुंचेंगे। वहीं 8 सीटें स्थानीय निकाय में खाली हो रही हैं। सभी 15 सीटें वाईएसआरसी के खाते में जाएंगी क्योंकि टीडीपी के पास नंबर नहीं हैं कि वह अपने एक भी उम्मीदवार को जिता सके।
वाईएसआरसी के सदस्य गंगुला प्रभाकर रेड्डी, डोक्का वनीयवर्कप्रसाद, पोथुला सुनिता, पीवीवी सूर्यनारायण राजू का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। सुत्रों का कहना है कि इन लोगों को फिर से नामांकन मिल सकता है क्योंकि पार्टी ने इन लोगों को अपनी सहमति दे दी है। चल्ला भगीरथी रेड्डी जिनका हाल ही में निधन हुआ था उनके परिवार के किसी सदस्य को सदन में भेजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications