आंध्र प्रदेश: दो बेटियों की हत्या करने वाली मां बोली- मैं शिवा, मुझसे ही दुनिया में फैला कोरोना

बेटियों की हत्यारोपी मांबोली- मैं शिवा, मेरे ही शरीर से निकलकर दुनिया में फैला कोरोना

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शिक्षक पुरुषोत्तम नायक और उनकी पत्नी ने कथित रूप से दो जवान बेटियों की रविवार रात को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पहुंची पुलिस से दंपत्ति ने कहा था कि शिव का चमत्कार होने पर कुछ देर बाद उनकी बेटियां जिंदा हो जाएंगी। पुलिस ने शिवनगर स्थित उनके घर से हत्या में इस्तेमाल किए गए त्रिशूल और डंबल भी बरामद किए थे। पूछताछ में जादू टोने की बात करने के बाद जेल जाने में भी दंपत्ति इसी तरह की हरकतें कर रहे हैं।

कोरोना मेरे शरीर से निकलकर दुनिया में फैला

कोरोना मेरे शरीर से निकलकर दुनिया में फैला

अपनी बेटियों के हत्यारोपी पुरुषोत्तम नायडू और पद्मजा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मंगलवार को जेल में जब पद्मजा के कोरोना टेस्ट के लिए टीम सैंपल लेने पहुंची तो उसने जमकर हंगामा किया। पद्मजा ने कोरोना सैंपल मांगने पर कहा, मेरी क्या कोरोना जांच करोगे, तुम मुझे जो समझ रहे हो वो मैं नहीं हूं। मैं शिवा हूं और कोरोना मेरे ही शरीर से निकलकर दुनिया में फैला है। तुम समझते हो ये चीन से आया है? नहीं ये मेरे शरीर से आया है।

पति को भी डांटा

पति को भी डांटा

पद्मजा ने इस दौरान ये भी कहा कि मार्च तक कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ये लोग वैक्सीन की बातें कर रहें लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। इस दौरान उसके पति ने उसे चुप कराया तो उसने पति को भी पीट दिया। पद्मजा ने कहा कि मैं शिवा हूं, अब तुम मेरे पति नहीं हो।

बता दें कि पुरुषोत्तम नायडू एमएससी और पीएचडी हैं। वो मदनपल्ली में डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वहीं पद्मजा स्नातकोत्तर और गणित में स्वर्ण पदक विजेता है। वो एक स्थानीय निजी स्कूल की प्रधानाचार्य हैं।

दोनों बेटियों को मार डालने का आरोप

दोनों बेटियों को मार डालने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात इन दोनों ने तंत्र मंत्र पर विश्वास करते हुए अपनी दो बेटियों 27 साल की अलेख्या और 22 साल की साईं दिव्या की हत्या कर दी। एक बेटी की हत्या से पहले उसका मुंडन भी किया गया। पहले दिव्याको पहले त्रिशूल से मारा गया। इके बाद अलेख्या को डंबल से पीटकर मारा गया। पुलिस का कहना है कि जिस तरह की बातें ये कर रहे थे हो सकता है कि पुलिस को देर से सूचना मिलती तो ये खुद भी आत्महत्या कर लेते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+