Andhra Pradesh train Accident: सीएम पटनायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत-बचाव दल भेजने का निर्देश

Andhra Pradesh train Accident: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए रेल हादसे को लेकर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सीएम नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त और रायगडा और कोरापुट के जिला कलेक्टरों को रेल दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल बचाव और राहत सहायता देने का निर्देश दिया है।

सीएम नवीन पटनायक ने दुर्घटना में 13 यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस रेल हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

Andhra Pradesh train Accident

इस बीच एसआरसी सत्यब्रत साहू ने रायगढ़ा और कोरापुट जिला प्रशासन को ट्रेन त्रासदी में सहायता के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया है। एसआरसी ने रायगड़ा जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के लिए अस्पताल तैयार रखने की भी सलाह दी। इसके अलावा, जिला अधिकारियों को ओडीआरएएफ, अग्निशमन सेवाओं और एम्बुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

एक दुर्घटना राहत ट्रेन भुवनेश्वर से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। सूत्रों ने कहा, भुवनेश्वर, बेरहामपुर और रायगड़ा रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

इस बीच, ईसीआर ने सोमवार को रायपुर से रायपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल और विशाखापत्तनम से विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल दोनों को रद्द कर दिया है। कई अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+