विजयनगरम ट्रेन हादसे के बारे में CPRO ने दी अहम जानकारी, जानिए क्या कहा?
आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में रेल हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 54 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हम फिलहाल ट्रैक बहाली के काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बचाव अभियान अब खत्म हो गया है...
रेल हादसे को लेकर जानकारी देते हुए साहू ने आगे कहा कि हमने फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई। कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 22 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। हम आज शाम 4 बजे तक ट्रैक खाली करने की कोशिश कर रहे हैं...'

30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम -रायपुर पैसेंजर ट्रेन को हादसे के बाद रद्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications