आंध्र प्रदेश: टीडीपी के चुनावी घोषणापत्र का सेकेंड पार्ट अधर में, दशहरे पर जारी करने का किया था वादा

आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम घोटाले मामले में तेलुगु देशमी पार्टी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को अरेस्‍ट कर जेल में रखा गया है। राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में बंद हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके खिलाफ जो कथित मामले है उनको देखने हुए उन्हें कब रिहा किया जाएगा ये स्‍पष्‍ठ नहीं है। ऐसे में टीडीपी जो दशहरें पर घोषणा पत्र के दूसरे पार्ट को जारी करने वाली थी नायडू की गिरफ्तारी के बाद लग रहा है कि इसे जारी नहीं कर पाएगी।

tdp-head-naidu

गौरतलब है कि मई 2023 में राजामहेंद्रवरम में टीडीपी के वार्षिक सम्मेलन महानडु में टीडीपी घोषणापत्र 'भविष्यथुकु गारंटी' का पहला पार्ट जारी किया गया था जिसमें महिलाओं और युवाओं और किसानों के लिए कई वादे किए गए थे। टीडीपी प्रमुख ने यह भी घोषणा की कि सभी वर्गों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने वाला घोषणापत्र का दूसरा भाग दशहरा तक जारी किया जाएगा।

टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने शुक्रवार को राज्‍य की जगन सरकार पर आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू के टीडीपी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए 'अवैध रूप से' गिरफ्तार किया। उनहोंने प्रदेश सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि जब चंद्रबाबू नायडू भविष्यथुकु गारंटी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्‍य के विभिन्‍न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए जिलों का व्यापक दौरा कर रहे थे, वाईएसआरसी सरकार ने उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार करवा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+