आंध्र प्रदेश: टीडीपी-जेएसपी ने बनाई संयुक्त प्रचार योजना, करेंगी घर-घर से संपर्क और रैलियां
आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) एकजुट हो चुकी है। सोमवार को दोनों राजनीतिक दलों ने अपने गठबंधन की पहली समन्वय बैठक की जिसमें 100-दिवसीय संयुक्त अभियान के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है।

बता दें आंध्र प्रदेश की जन सेना पार्टी (जेएसपी) पार्टी अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की पार्टी है। पवन कल्याण ने सितंबर माह ने कथित कौशल घोटला में जेल में बंद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी, जिसके बाद टीडीपी के साथ अपनी जेएसपी के गठबंधन का ऐलान किया है।
इस गठबंधन के ऐलान के बाद सोमवार को दोनों दलों की संयुक्त बैठक हुई जिसके बाद पवन कल्याण ने बताया टीडीपी और जेएसपी ने राजमुंदरी में मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि राजमुंदरी में ही टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू कैद हैं, इसलिए ये यहां बैठक आयोजित की गई ताकि टीडीपी कैडर को मजबूत बने रहने का संदेश दिया जा सके।
पवन कल्याण ने बताया इस मौके पर दोनों ही पार्टियों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की और कहा जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए दोनों ही पार्टियां प्रतिबद्ध हैं।
वहीं टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार लोगों की आवाज़ दबा रही है और प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक नेताओं को डराने-धमकाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।नारा लोेकेश ने कहा आंध्र प्रदेश की वर्तमान सरकार में एससी, एसटी और ओबीसी पीड़ित हैं।
उन्होंने बताया कि टीडीपी और जेएसपी के नेता 29 से 31 अक्बूबर के बीच राज्य के हर जिले में सार्वजनिक बैठक आयोजित करेंगे।
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने कहा 1नवंबर से जेएसपी और टीडीपी अपना अभियान राज्य में शुरू करेंगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता लोगों के घर-घर तक में जाएंगे और अपने घोषणापत्र पर लोगों से सुझाव लेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि संयुक्त बैठक में टीटीडीपी-जेएसपी जिला-स्तरीय समन्वय समितियों की भी योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications