आंध्र प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, क्या जगन करेंगे वापसी? चुनाव पूर्व सर्वे में आए चौंकाने वाले परिणाम
आंध्र प्रदेश में इस साल चुनाव होने वाले है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ELECSENSE द्वारा चुनाव पूर्ण एक सर्वे करवाया गया है। आंध्र प्रदेश में करवाए गए इस व्यापक सर्वे के परिणाम सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं तेलंगाना के बाद क्या कांग्रेस यहां पर सरकार बनाने में कामयाब होगी या वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की दोबारा सत्ता में वापसी होगी

ELECSENSE द्वारा किए गए एक व्यापक चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी 2024 के चुनाव में आंध्र प्रदेश की 122 विधायक सीटों पर जीत हासिल कर 49.14 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीतेंगे, जिससे राज्य में सत्ता छिनने के बाद भी सत्ता बरकरार रहेगी।
वहीं इस सर्वे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की जन सेना के साथ गठबंधन में तेलुगु देशम को 44.34 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है।
बात अगर बीजेपी का वोट शेयर की जाए तो भाजपा का आगामी चुनाव में वोट शेयर 0.56 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है वहीं जबकि कांग्रेस को 1.21 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा 4.75 फीसदी वोट शेयर में हिस्सा अन्य का होने का अनुमान लगाया गया है।
ये सर्वेक्षण 1 दिसंबर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 तक सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 88,700 के सैंपल साइज के साथ आयोजित किया गया था।
चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया कि तेलुगु देशम और जन सेना गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
ELECSENSE के आंध्र प्रदेश चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नतीजों में
- वाईएसआरसी को 49.14 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 122 (+/-10) विधायक सीटें
- टीडी और जेएस गठबंधन को 53 (+/-10) सीटें
- बीजेपी को 56 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 सीटें मिलने का अनुमान
- कांग्रेस को 1.21 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान
इसके अलावा मुख्यमंत्री जगन को मुख्यमंत्री के तौर पर 53.7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। सीएम के तौर पर बिजनेस वर्ग और विशेष रूप से गृहिणियों, दिहाड़ी मजदूरों और किसानों के बीच व्यापक स्वीकृति है। जिसमें ज्यादातर महिला वोटर जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआरसी का पक्ष ले रही हैं।
सर्वेक्षण से पता चला कि 54.77 प्रतिशत महिलाएं वाईएसआरसी, 41.12 प्रतिशत टीडी+जेएस, 0.32 प्रतिशत भाजपा, 0.66 प्रतिशत कांग्रेस और 3.13 प्रतिशत अन्य का समर्थन करती हैं।
सर्वे में ये भी बात सामने आई है कि वहीं कई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों का एक बड़ा हिस्सा 64 मौजूदा विधायकों में बदलाव की मांग कर रहा है।
वहीं पुरुष वोटरों की बात करें तो मजेदार बात ये है कि पुरुष वोटर्स में 49.67 प्रतिशत टीडी+जेएस, 45.68 प्रतिशत वाईएसआरसी, 0.49 प्रतिशत भाजपा, 0.73 प्रतिशत कांग्रेस और 3.43 प्रतिशत अन्य को पसंद करते हैं।
उम्र के आधार किए गए सर्वे में YSRC को 60+ आयु वर्ग के 55.07 प्रतिशत, 45-60 आयु वर्ग के 55 प्रतिशत, 30-45 आयु वर्ग के 50.72 प्रतिशत और 18-30 आयु वर्ग के 43.04 प्रतिशत का समर्थन मिला है।
रोचक बात ये है कि टीडी को 18-30 आयु वर्ग के 53.05 प्रतिशत, 30-45 आयु वर्ग के 45.56 प्रतिशत, 45-60 आयु वर्ग के 41.95 प्रतिशत और 60+ आयु वर्ग के 40.51 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications