Live: विशेष दर्जे के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश आज बंद, कई जगह हिंसक प्रदर्शन
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में एक जनवादी मंच द्वारा आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। बंद को आंध्र प्रदेश प्रत्येक होडा साधना समिति ने बुलाया है वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसी), कांग्रेस और वाम दलों जैसे विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है, लेकिन सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी ने इसका विरोध किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बंदों का स्वागत नहीं करते हैं क्योंकि वे विकास में बाधा डालते हैं। बता दें कि यह बंद आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी दिलाने की मांग के लिए किया गया है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा की खबरें भी आई हैं। नायडू के बंद से जुड़े बयान पर वाईएसआरसी ने मुख्यमंत्री पर 'दोहरे मानक' को अपनाने का आरोप लगाया।
LIVE Feed






Click it and Unblock the Notifications
