अधिक ब्याज पर देते थे लोन, ना चुका पाने पर कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ा किया है जो महिलाओं को ज्यादा ब्याज पर लोन देता था और फिर ना चुकाने पर उनसे जबरन वेश्यावृति कराता था। एक अंग्रेजी न्यूज पेपर में छपी खबर के मुताबिक ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जिसमें कर्जदारों को धमकाया गयर और कर्ज के बदले उनको अपनी प्रॉपर्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया।
पुलिस ने इस रैकेट के सरगना वाई रामचंद्र मूर्ति, जी सत्यानंद और प्राइवेट फाइनेंसर बी शंकर, वी श्रीकांत, पी श्रीकांत और डी राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में सरकारी ऑफिसर, स्थानीय नेता और कुछ पुलिसवाले भी शामिल हो सकते हैं। प्लेन के टॉयलेट में यात्रियों से पैसे लेकर जिस्म बेचती थी एयर होस्टेसउल्लेखनीय है कि यह तीसरी बार है कि प्रदेश में ऐसे रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। वहां इसे 'कॉल मनी' रैकेट के नाम से जाना जाता है क्योंकि लोन महिलाओं को दिया जाता है और उनको वेश्यावृति में धकेला जाता है। एक महिला की शिकायत पर इस रैकेट का भांडाभोड़ हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications