कुरनूल बस हादसे में बाइकर की वजह से हुई 20 की मौत, पुलिस कमिश्नर बोले- शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी

Andhra Pradesh Kurnool bus accident: आंध्र प्रदेश में कुरनूल बस में आग लगने की घटना में मारे गए बाइकर शिवशंकर पर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिवशंकर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई थी।

इस घटना पर नाराजगी जताते हुए हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को 'आतंकवादी' करार दिया है। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों की हरकतें सड़कों पर आतंक फैलाने के समान हैं, जो अक्सर जानलेवा साबित होती हैं।

Andhra Pradesh Kurnool bus accident

उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वालों के प्रति "कोई दया नहीं" बरती जाएगी। इस बयान से प्रशासन की सख्ती और नशे में ड्राइविंग के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का पता चलता है। कमिश्नर सज्जनार ने इस बात पर जोर दिया कि 20 लोगों की जान लेने वाला कुरनूल बस हादसा महज एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि नशे में धुत बाइक सवार की लापरवाही का नतीजा था। यह घटना एक ऐसी त्रासदी थी जिसे आसानी से टाला जा सकता था।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई एक दुखद बस दुर्घटना के बाद आई है, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, घटना के वक्त बी शिवशंकर नशे में धुत था 2:45 बजे पेट्रोल भरवाने के कुछ मिनटों बाद उन्होंने अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कुर्नूल बस भीषण टक्‍कर हुई बस में आग लग गई और यह जानलेवा दुर्घटना हुई।

पुलिस कमिश्नर ने दी लोगों से की ये अपील

कमिश्‍नर सज्जनार ने कहा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले हर मायने में आतंकवादी हैं। ऐसे लोग जीवन, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देते हैं, और ऐसे कृत्यों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर कोई रियायत, छूट या दया नहीं मिलेगी, बल्कि कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सज्जनार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब शराब पीकर गाड़ी चलाना गलती नहीं, बल्कि एक गंभीर अपराध है जो जीवन तबाह करता है और इसके लिए सजा अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+