आंध्र प्रदेश: 'जगन सरकार ने 6100 शिक्षकों की भर्ती करने में की जल्दबाजी', नारा लोकेश का बड़ा हमला
Andhra Pradesh News: टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार लोग मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर भरोसा नहीं करेंगे। क्योंकि वह अपने कार्यकाल के आखिरी 60 दिनों में 6100 शिक्षकों की भर्ती करने में जल्दबाजी की है।
नारा लोकेश ने यह टिप्पणी तब की है, जब राज्य मंत्रिमंडल ने 6100 शिक्षकों की भर्ती के लिए जिला चयन समिति (डीएससी) परीक्षाओं को अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव होने से कुछ महीने पहले यह मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि जगन सरकार ने शिक्षकों की भर्ती करने में जल्दबाजी की है।

टीडीपी नेता नारा लोकेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लोग जगन रेड्डी पर भरोसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने 60 महीने तक शासन करने के बाद पिछले 60 दिनों में 6000 पदों के साथ डीएससी परीक्षा आयोजित करने की जल्दबाजी की है।
नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी सरकार लोगों को धोखा दे रही है और दावा किया कि इसे जल्द ही सत्ता से हटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications