आंध्र प्रदेश: आवास मंत्री जोगी रमेश ने वीडियो मामले में टीडीपी पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश राज्य के आवास मंत्री जोगी रमेश ने टीडीपी प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने वाईएसआरसीपी सांसद गोरंटला माधव के वीडियो के बारे में टीडीपी के फेक प्रोपगेंडा पर हमला किया है।
विजयवाड़ा, 10 अगस्त: आंध्र प्रदेश राज्य के आवास मंत्री जोगी रमेश ने टीडीपी प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने वाईएसआरसीपी सांसद गोरंटला माधव के वीडियो के बारे में टीडीपी के फेक प्रोपगेंडा पर हमला किया है। साथ ही चंद्रबाबू नायडू को अपना 'गोलमेज सम्मेलन' आयोजित करने के लिए तंज कसा है।

मंत्री ओगी रमेश जो मंगलवार को गुडुरु मंडल के पोलावरम गांव में एपी सरकार के गडपा गडपा (डोर-टू-डोर) कार्यक्रम में भाग लिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही है।
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि अगर वीडियो सच साबित हुआ तो सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री किसी को भी नहीं बख्शेंगे। जिसने गलत किया है चाहे वह उसकी पार्टी का हो या नहीं।
यह भी पढ़ें- सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि टीडीपी अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक गठबंधन की तलाश में हैं












Click it and Unblock the Notifications