अब आंध्रा के सरकारी दफ्तरों में CM और डिप्टी CM की एक साथ होगी तस्वीर, पवन कल्याण को लेकर किस डर में है TDP?

N. Chandrababu Naidu and Pawan Kalyan: अभिनेता से राजनेता बने जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में चंद्रबाबू नायडू की सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री के तौर पर कामकाज संभाल लिया है। उपमुख्यमंत्री के अलावा पवन कल्याण के पास पंचायत राज व ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी दिए गए हैं।

आंध्र प्रदेश की सरकार में पवन कल्याण का कद बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री यानी चंद्रबाबू नायडू के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की भी तस्वीर लगाई जाएगी। आंध्र प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में ऐसा करने का आदेश दिया गया था।

N Chandrababu Naidu and Pawan Kalyan

ये भी पढ़ें- Andhra Cabinet: पवन कल्याण बने ड‍िप्‍टी CM, नायडू ने बेटे को द‍िया ये व‍िभाग, जानें 23 मंत्रियों का ब्‍योरा

ऐसा पहली बार है कि राजनीति की इतिहास में जब किसी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई जाएगी। असल में चंद्रबाबू नायडू को इस बात का अंदेशा है कि पवन कल्याण भाजपा पाले में न चल जाए। हालांकि अभी तक चंद्रबाबू नायडू या पवन कल्याण की ओर से इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

N Chandrababu Naidu and Pawan Kalyan

ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh CM Oath: मंच पर मनोरम दृश्य! मंत्री बनते ही पवन ने चिरंजिवी के छुए पैर, फिर मोदी ने लगाया गले

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 पवन कल्याण ने पीठापुरम विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। फिर बाद में पवन कल्याण ने 2014 में जनसेना पार्टी की स्थापना की थी। जनसेना पार्टी के विधायकों ने पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में अपना नेता चुना था।

आंध्र प्रदेश के 175 सदस्यीय सदन में जनसेना के 21 विधायक हैं। वहीं NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं। इनमें से TDP को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 सीट मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+