Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Andhra Cabinet: पवन कल्याण बने ड‍िप्‍टी CM, नायडू ने बेटे को द‍िया ये व‍िभाग, जानें 23 मंत्रियों का ब्‍योरा

Andhra New Cabinet 2024: आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दो दिन बाद शुक्रवार को प्रदेश को अपना नया ड‍िप्‍टी सीएम मिला। जनसेना पार्टी के प्रमुख और सुपरस्टार पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का ड‍िप्‍टी सीएम नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने अपने बेटे और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया है।

ड‍िप्टी सीएम पद के अलावा कल्याण को पंचायती राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग के साथ-साथ पर्यावरण, वन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार दिया गया है। नारा लोकेश को आईटी पोर्टफोलियो के अलावा मानव संसाधन विकास और आरटीजी मंत्रालय भी दिया गया है।

Andhra Pradesh New Cabinet 2024

आपको बता दें क‍ि तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं अमित शाह और नितिन गडकरी की मौजूदगी में शपथ ली।

मंत्रिमंडल में अन्य बड़े नामों में अनिता वंगलपुडी शामिल हैं, जिन्हें गृह मंत्रालय और आपदा प्रबंधन मंत्रालय दिया गया है, जबकि धर्मावरम विधायक सत्य कुमार यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय मिला है। इसी तरह, पी नारायण को एक प्रमुख विभाग नगर प्रशासन द‍िया गया है। यह अमरावती राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार होगा।

2014 में रखी थी कल्‍याण ने अपनी पार्टी की नींव
जनसेना के संस्थापक 55 वर्षीय कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की, जिन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने प्रजा राज्यम की युवा शाखा 'युवराज्यम' को संभाला, लेकिन 2009 के चुनावों में पार्टी बुरी तरह से हार गई, और उसके बाद कांग्रेस में विलय हो गई।

कल्याण ने बाद में 2014 में अपनी खुद की पार्टी की स्थापना की। हालांकि, उन्होंने 2014 का चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने टीडीपी और बीजेपी के एनडीए गठबंधन को बाहर से समर्थन दिया, जिससे उनकी जीत में कुछ मदद मिली। टॉलीवुड अभिनेता ने 2019 का चुनाव लड़ा, लेकिन राजोले विधानसभा सीट को छोड़कर सभी सीटें हार गए। हालांकि, 2024 के चुनावों में, उन्होंने राज्य में एनडीए गठबंधन के लिए वोटों की सुनामी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची यहां देखें

  • नाम - मंत्रालय
  • एन चंद्रबाबू नायडू (मुख्यमंत्री- जीएडी, कानून और व्यवस्था, सार्वजनिक उद्यम
  • के पवन कल्याण (उपमुख्यमंत्री)- पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण जलापूर्ति; पर्यावरण, वन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • नारा लोकेश- मानव संसाधन विकास; आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार; आरटीजी
  • किंजरापु अच्चन्नायडू- कृषि; सहकारिता, विपणन, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन
  • कोल्लू रविन्द्र- खान एवं भूविज्ञान: उत्पाद शुल्क
  • नादेंदिया मनोहर- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति; उपभोक्ता मामले पोंगुरू नारायण- नगर प्रशासन एवं शहरी विकास अनिता वंगालापुडी- गृह मामले एवं आपदा प्रबंधन
  • सत्य कुमार यादव- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा
  • डॉ. निम्माला रामानायडू- जल संसाधन विकास
  • नस्यम मोहम्मद फारूक- कानून एवं न्याय; अल्पसंख्यक कल्याण
  • अनम रामनारायण रेड्डी- धर्मस्व
  • पय्यावुला केशव- वित्त; योजना: वाणिज्यिक कर और विधायी
  • अनगनी सत्य प्रसाद- राजस्व, पंजीकरण और टिकट
  • कोलुसु पार्थसारथी- आवास, सूचना एवं जनसंपर्क
  • डॉ. डोला बाला वीरंजनेय स्वामी- समाज कल्याण; विकलांग एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण; सचिवालयम एवं ग्राम स्वयंसेवक
  • गोट्टीपति रवि कुमार- ऊर्जा
  • कंडुला दुर्गेश- पर्यटन, संस्कृति और छायांकन
  • गुम्मादी संध्या रानी- महिला एवं बाल कल्याण; जनजातीय कल्याण
  • बी.सी. जनार्दन रेड्डी- सड़कें एवं भवन; बुनियादी ढांचा एवं निवेश
  • टीजी भरत- उद्योग एवं वाणिज्य; खाद्य प्रसंस्करण
  • एस. सविता- पिछड़ा वर्ग कल्याण; आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण: हथकरघा और वस्त्र
  • वासमसेट्टी सुभाष- श्रम कारखाने बॉयलर और बीमा चिकित्सा सेवाएं
  • कोंडापल्ली श्रीनिवास- एमएसएमई, एसईआरपी, एनआरआई सशक्तिकरण एवं संबंध
  • मंदिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी- परिवहन, युवा एवं खेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+