Andhra Pradesh CM Oath: मंच पर मनोरम दृश्य! मंत्री बनते ही पवन ने चिरंजिवी के छुए पैर, फिर मोदी ने लगाया गले
Andhra Pradesh CM Oath 2024: आंध्रा की राजनीति में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। एन चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। चंद्रबाबू नायडू ने केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आंध्रा के सीएम पद शपथ ली। इनके साथ ही, नायडू के बेटे नारा लोकेश और जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
खास बात यह रही कि शपथ समारोह के मंच पर मनोरम दृश्य नजर आया। शपथ लेने के बाद पवन ने मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठों को नमस्कार किया, जबकि बड़े भाई साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित एक्टर चिरंजीवी के पैर छुए। वहीं, चिरंजीवी ने अपने छोटे भाई पवन कल्याण को गला लगा लिया। पास में ही सुपरस्टार रजनीकांत खड़े थे। कुछ देर बाद, पीएम मोदी ने पवन और चिंरजिवी दोनों को हाथ पकड़कर मंच पर अभिवादन किया और फिर दोनों को गले लगा लिया।

भाई के पैर छुते ही सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड...
उधर, जैसे ही पवन कल्याण ने मंत्री पद की शपथ ली और भाई चिरंजीवी का आशीर्वाद लिया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने 'बधाई सर' के संदेश के साथ पवन का पैर छुते हुए वीडियो शेयर किया।
'यही सनातन और साउथ के संस्कार है'
वहीं, सोशल मीडिया पर पवन के पैर छुते वीडियो को किसी ने सनातन से जोड़ता तो किसी ने इसे संस्कार बताया। एक यूजर ने कहा कि पवन कल्याण ने शपथ लेने के बाद बड़े भाई चिरंजीवी के पैर छुए..यही सनातन और साउथ के संस्कार है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि भावुक पल! एक अन्य यूजर ने कहा कि ये है भारतीय हिंदू संस्कृति और संस्कार।












Click it and Unblock the Notifications