करोड़ों के घोटाले में अरेस्ट हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
N.Chandrababu Naidu Total assets: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को सुबह अरेस्ट कर लिया गया है। चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले (Skill development scam) में अरेस्ट किया है। चंद्रबाबू नायडू का नाम आंध्र प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में शुमार है। आइए जानते हैं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नायडू कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

बेटे नारा लोकेश ने की थी पूरी संपत्ति की घोषणा
चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने 2020 में लगातार 9वें साल अपनी और अपने परिवार की संपति की घोषणा की थी और उसमें अपने परिवार की संपत्ति पूरा ब्यौरा दिया था। जिसमें उनके पिता चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी, नारा लोकेश और उनकी पत्नी ब्राह्मणी के अलावा अपने छह साल के बेटे नारा देवांश की कुछ संपत्ति का ब्यौरा दिया था।
कितनी संपत्ति के मालिक हैंं चंद्रबाबू नायडू
31 मार्च 2019 के संपत्ति ब्योरे के अनुसार चंद्रबाबू नायडू के पास कुल संपत्ति 3.87 करोड़ बताई गई थी। जिसमें होम लोन की वजह से पूर्व सीएम पर 5.13 करोड़ की देनदारी थी।
चंद्रबाबू के पास है आलीशान घर
इस घोषित संपति में नायडू के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान आवासीय बंगला और चित्तूर जिले के उनके पैतृक गांव नारावरिपल्ले में आवास शामिल था।उस समय तक नायडू के पास एकमात्र कार के रूप में एक एंबेसेडर कार (1983 मॉडल) थी जिसकी कीमत 1.52 लाख रुपये थी।हालांकि एडीआर/इलेक्शन वॉच की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने अपने हलफनामे में कुल 668.57 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।
पूर्व सीएम दादा से भी अमीर है उनका पोता देवांश
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 31 मार्च 2019 के संपत्ति ब्योरा जो नायडू के बेटे नारा लोकेश ने पेश किया था उनके पिता के पास कुल संपत्ति 3.87 करोड़ रुपये थी जबकि उनके पोते नारा देवांश के पास कुल संपत्ति 19.42 करोड़ रुपये है। यानी दादा चंद्रबाबू नायडू से पोते देवांश के पास पांच गुना अधिक संपत्ति थी।
पिता और मां से अमीर है देवांश
देवांश अपने पिता लोकेश, जिनकी कुल संपत्ति 19 करोड़ रुपये है और उनकी मां नारा ब्राह्मणी, जिनकी संपत्ति 11.51 करोड़ रुपये है, से ज्यादा अमीर हैं। तब पिता लोकेश पर 5.70 करोड़ की देनदारी भी बताई गई थी।
पोते की संपत्ति में हुआ था 70 लाख का इजाफा
31 मार्च 2019 के संपत्ति ब्योरे के अनुसार चंद्रबाबू का पोता देवांश जो अपने दादा और पापा से भी अमीर है उस पर कोई देनदारी नहीं है। उस साल उसकी संपत्ति में 70 लाख रुपये का इजाफा हुआ था। उसके पास 16.17 करोड़ का प्लॉट के अतिरिक्त फिक्स्ड डिपोजिट और फैमिली बिजनेस में पार्टनशिप भी है।
चंद्रबाबू की पत्नी कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
रिपोर्ट के अनुसार चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास कुल 39.58 करोड़ की संपत्ति की मालिक बताई गई थीं। वो परिवार को विरासत में मिले व्यवसाय की मालकिन हैं। नारा लोकेश ने सालों पहले खुलासा किया था उनके परिवार ने वर्ष 1992 में हेरिटेज कंपनी शुरू की थी जो उनकी मां इस कंपनी को सफलता पूर्व चला रही हैं। ये भी खुलासा किया था कि ये कंपनी 15 लाख लीटर दूध और मिल्क प्रोडक्ट बेचती है।
चंद्रबाबू की बहू ब्राह्माणी
चंद्रबाबू की बहू और नारा लोकेश की पत्नी के पास 2018 में कुल संपत्ति संपत्ति 7.72 करोड़ थी जिसमें 4.5 करोड़ का इजाफा हुआ था।
नारा लोकेश ने संपत्ति की घोषणा के साथ किया था चैंलेज
बता दें नारा लोकेश ने जब अपने पिता समेत अपने पूरे परिवार की संपत्ति की घोषणा की थी तब ये कहा था कि यदि उनके परिवार के पांच सदस्यों में से किसी के नाम पर कोई अघोषित संपत्ति साबित करता है तो वो उन लोगों को उपहार देंगे।












Click it and Unblock the Notifications