Budget 2023: आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बोले, केंद्रीय बजट अच्छा है और सभी के लिए फायदेमंद है
आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने केंद्रीय बजट-2023 की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आयकर स्लैब दरों में ढील दी गई है, जिससे आम आदमी को फायदा होगा।

Andhra Pradesh Buggana Rajendranath Reddy: आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने केंद्रीय बजट-2023 की तारीफ की है। वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि केंद्रीय बजट एक अच्छा बजट है जो सभी के लिए फायदेमंद है। बुधवार को आरएंडबी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने केंद्रीय बजट पर अपनी राय रखी। बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा, 'बजट में अभी भी राज्य से संबंधित मुद्दों और आवंटनोंके बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया था, इसके बारे में हमें बाद में पता चलेगा। लेकिन देखा जाए तो केंद्रीय बजट अच्छा है।''
वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने आगे कहा, ''बजट से पहले हुए बैठक के दौरान हमने केंद्र सरकार को कुछ सुझाव दिए थे। हमने शहरी बुनियादी ढांचा विकास कोष के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग और पीएम आवास योजना के तहत पैसे बढ़ाने की मांग की थी। नतीजतन, केंद्र सरकार ने हमारी सलाह पर विचार किया और धन आवंटित किया है।''
मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने आगे बताया कि रेल और सड़कों जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की तुलना में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन कम हो गया है। कुछ आवंटन संतोषजनक हैं। आयकर स्लैब दरों में ढील दी गई है। रोजगार गारंटी, जल जीवन मिशन और चावल और गेहूं की खरीद के लिए धन का आवंटन घटा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे लाइनों, रेलवे सुविधाओं और सड़कों के लिए आवंटन में वृद्धि हुई है। केंद्रीय बजट 2023-24 को सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications