Andhra Pradesh: एकतरफा प्यार में पागल था 27 साल का शख्स, लड़की के बार-बार चाचा कहने पर उठाया खौफनाक कदम

आंध्र प्रदेश के साइबराबाद में 27 साल के शख्स ने एक 22 वर्षीय लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शख्स लड़की से एकतरफा प्यार करता था। हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के बार-बार चाचा कहने से और उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने से वह भड़का हुआ था।

आरोपी को शक था कि महिला किसी और के साथ संबंध में
वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी कोठा गणेश फूड डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करता है और उसे शक था कि महिला के किसी और के साथ संबंध है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के बयान के मुताबिक, उन्हें हमले की सूचना रात करीब नौ बजे मिली। पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने गणेश को महिला पर हमला करते देखा। महिला के गले, चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं।

Andhra-pradesh-crime-news

लड़की ने सुनाई उस रात क्या हुआ
लड़की ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह गुंटूर की रहने वाली है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है और हॉस्टल में रहती है। उसने कहा कि गणेश, जिसे वह अंकल कहती है, उसे पहले भी प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था।

कल फिर वह उसके हॉस्टल आया और उससे कहा कि उसे उससे बात करने की जरूरत है। उसने उसे अपने स्कूटर पर पिलियन सीट पर चढ़ने के लिए कहा और उसे एक होटल के पीछे एक जगह पर ले गया। वहां उन्होंने फिर से प्रस्ताव दिया। जब उसने दबाव डाला तो मैंने कहा कि मेरा किसी और के साथ संबंध हैं। इसके बाद उसने अपने बैग से चाकू निकाला और उस पर वार कर दिया। महिला ने उसे रोकने की कोशिश की और इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+