आंध्र प्रदेश सीएम ने सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों में ACB टोल-फ्री नंबर डिसप्‍ले करने का दिया आदेश

विजयवाड़ा, 26 जुलाई: आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की शुरूआत कर दी है। उन्‍होंने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का टोल-फ्री नंबर, 14400 डिसप्‍ले करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने अपने आदेश में कहा एसआरओ, एमआरओ, एमपीडीओ, आरडीओ और जिला कलेक्टर कार्यालयों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त उपाय किए जाने चाहिए। इसके लिए एसीबी का टोल-फ्री नंबर, 14400, हर सरकारी कार्यालय और अस्पताल में डिसप्‍ले किए जाने चाहिए।

jagan

कॉलों पर की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट बनाने का दिया आदेश

इतना ही नहीं इन टोल-फ्री नंबर पर आने वाली कॉलों के लिए की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट बनाने का भी सीएम ने आदेश दिया है। जगन ने संसाधन जुटाने की रणनीतियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। जगन ने अधिकारियों को कर चोरी और नकली बिलों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी।

शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी
इसके अलावा सीएम जगन ने गांवों में अवैध रूप से शराब के उत्पादन और बिक्री को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिला पुलिस की तारीफ की और उन्‍होंने आबकारी अधिकारियों को राज्य भर में इसके उत्पादन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को हर महीने कम से कम एक शराब की दुकान पर औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+