आंध्रा: सीएम जगन का बड़ा कदम, भूमि विवादों के समाधान के लिए दिए यह निर्देश
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रदेश में जारी सरकारी की योजनाओं की लगातार समीक्षा बैठक लेकर स्थिति पर अपनी पूरी नजर बनाए हुए हैं। अब उन्होंने मंगलवार को तडेपल्ली में जगन्ना शाश्वत भू हक्कू भू रक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसको लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को प्रत्येक मंडल में ट्रिब्यूनल स्थापित करने और इसे लगातार चलाने के निर्देश दिए।

स्थायी न्यायाधिकरण बनाकर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश राज्य में भूमि विवादों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जगन ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि भूमि विवादों को निपटाने के लिए एक आदर्श ढांचा तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को इन मानदंडों का उपयोग भूमि विवादों को दूर करने के लिए करना चाहिए और सर्वेक्षण प्रक्रिया में गुणवत्ता और मानकों को सुनिश्चित करना चाहिए।
वहीं कस्बों और निगमों में सर्वेक्षण प्रक्रिया को तेज करने के लिए सीएम जगन ने अधिकारियों को हवाई और ड्रोन उड़ानों के लिए मासिक लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र सहित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications