'भारत बंद' के बीच इस सरकार ने लोगों को दी सौगात, पेट्रोल-डीजल की कीमत में की बड़ी कटौती

अमरावती। जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम से आम आदमी परेशान है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। इस दौरान विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस सबके बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर आंध्र प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें दो रुपये कम करने का ऐलान किया है। नई दरें मंगलवार सुबह से लागू होंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसी स्थिति में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जिस तरह से इसके दाम में कटौती का ऐलान किया, ये आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर जरूर होगा। चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में दो रुपये की कटौती का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई दरें मंगलवार सुबह से लागू होंगी।

सोमवार को भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सोमवार को भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला। पेट्रोल के दाम में करीब 23 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नई कीमतों के लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 72.83 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.32 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का कई इलाकों में अच्छा खासा असर नजर आया। खास तौर से बिहार के पटना, दरभंगा, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बंद के दौरान हंगामा देखने को मिला है। इस बीच जहानाबाद से खबर है कि यहां भारत बंद के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। बीजेपी ने विपक्ष के बंद को असफल करार दिया, वहीं कांग्रेस ने बंद को सफल बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+