आंध्र प्रदेश में स्कूल के हॉस्टल में 10वीं की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप
नई दिल्ली। स्कूल के भीतर छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। आंध्र प्रदेश के स्कूल में 10वीं की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा जिले के पमारू स्थित स्कूल के हॉस्टल के बाथरूम में 10वीं की छात्रा का जमीन पर लेटी हुई मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications