आंध्र प्रदेश: युवा गलम यात्रा समापन समारोह में शिरकत कर नायडू और पवन कल्याण ने चुनाव के लिए तैयार किया माहौल
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और एक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेवा पार्टी ने आगामी चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जेएसपी जनवरी माह में अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर देगी।

चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण ने नारा लोकेश के युवा गलम समापन समारोह में 2024 की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार किया। दोनों दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने टीडीपी और जेएसपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया।
हालांकि, 2016 में मतभेद के बाद पहली बार चंदूबाबू नायडू और पवन कल्याण 20 दिसंबर विजयनगरम में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बेटे नारा लोकेश की युवा गलाम सार्वजनिक बैठक के समापन पर एक साथ देखा गया।
टीडीपी संरक्षक नायडू और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण दोनों नेताओं ने नारा लोकेश की युवा गलाम पदयात्रा के समापन पर समर्थकों की एक विशाल भीड़ के सामने सौहार्द का प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश चुनावों के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा तय की। इस समारोह में आंध्र प्रदेश भर से टीडीपी और जेएसपी के 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
बता दें भाजपा अभी सीन से बाहर है क्योंकि भाजपा ने एनडीए में अपनी सहयोगी जनसेवा पार्टी प्रमुख पवन कल्याण के टीडीपी के साथ गठबंधन में शामिल होने के अनुरोध पर निर्णय नहीं लिया है।
बता दें 2019 के विधानसभा चुनावों में टीडीपी को पूरी तरह से पराजय का अनुभव करना पड़ा था। 2014 में 102 सीटों से गिरकर सिर्फ 23 सीटों पर पहुंच गई थी। ये ही कारण है कि आगामी चुनाव टीडीपी को अधिक सीटें जीतना एक कड़ी चुनौती माना जा रहा है।
वहीं इस साल पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाला केस में लगभग 50 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे जो टीडीपी के लिए एक और बड़ा झटका था।
बता दें मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान एन चंद्रबाबू नायडू कौशल विकास विभाग में कथित घोटाले के सिलसिले में अरेस्ट कर जेल में बंद किया गया था।
वहीं पिता नायडू के जेेल से बाहर आने के बाद बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने 226 दिनों में 3,132 किलोमीटर की वॉकथॉन पूरी की, जिसमें लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया और नायडू को कौशल विकास घोटाला मामले में नियमित जमानत मिल गई, पार्टी कैडर को नई उम्मीद महसूस हो रही है।
वहींटीडीपी प्रमुख ने युवा गलम यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि टीडीपी और जन सेना का संयुक्त चुनाव घोषणापत्र जल्द ही तैयार किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications