आंध्रप्रदेश: पुलिस ने झील से 7 तस्करों के शव बरामद किए
अमरावती। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने रविवार को कडपा जिले के वोंटिमिट्टा झील से सात शव बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले लोग रेड सैंडर्स है, लेकिन झील में उन छह लोगों के मौत का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव के साथ उन कुल्हाड़ियां, टॉर्च और फूड आइटम भी बरामद किए हैं। हाल ही में आंध्रप्रदेश पुलिस ने सेशाचालेम के जंगलों के रेड सैंडर्स तस्कर के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं शव पर किसी भी प्रकार के चोट निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस झील में मरने वाले लोगों को रेड सैंडर्स तस्कर के रूप मे पहचान कर रही है। कडपा जिले के एसपी ए बाबुजी ने बताया कि मरने वालों की उम्र 35 से 40 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, यह झील सेशाचालेम जंगल से करीब एक किमी दूर है और ये लोग तस्कर है जो जंगलों में रहते हैं।
बता दें कि शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने तिरुपति के निकट सुशाचालेम जंगल में तस्करों से लड़ने के लिए हवा में फायर भी किया था। उस दौरान टास्क फोर्स और तस्करों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली थी। ऑपरेशन के दौरान टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाकि लोग भाग निकले थे।