आंध्र प्रदेश: चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, फर्जी वोटर कार्ड मामले पर उठाई एक्शन की मांग
आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने आरोप लगाया है कि राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी वोटर हैं। इस मुद्दे को लेकर पुरंदेश्वरी ने बताया कि भाजपा के तीन सदस्यों ने मामले को चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के सामने भी रखा है।
मीडिया से बात करते हुए डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार में बड़ी संख्या मं फर्जी वोटर कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भरोसा दिया है कि वो इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा।

अपने आरोपों में डी. पुरंदेश्वरी ने कहा, 'वाईएसआर कांग्रेस आने वाले चुनाव में फर्जी वोटिंग कराना चाहती है और इसलिए फोटो बदलकर बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर कार्ड बनाए गए हैं। अकेले विशाखापत्तनम नॉर्थ विधानसभा सीट में हजारों की संख्या में लोगों के वोट गायब हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सड़कों की हालत खराब है। अपने दौरे के दौरान मैंने ये भी देखा कि केंद्र सरकार की तरफ से फंड मिलने के बावजूद आदिवासियों के लिए घर नहीं बनाए गए हैं। यहां तक कि जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से जो फंड आया, उसका भी इस्तेमाल नहीं किया गया।'












Click it and Unblock the Notifications