आन्ध्र प्रदेश सरकार ने जनता से पूछा अमरावती में नई विधानसभा का नक्शा
अमरावती। आन्ध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती में सूबे की नई विधानसभा बिल्डिंग के लिए डिजाइन तकरीबन फाइनल कर लिया है। इस पर आखिरी मुहर के लिए सरकार ने प्रदेश के लोगों से राय मांगी है, चार डिजाइन वेबसाइट पर डाले गए हैं और लोगों से इस पर सलाह मांगी है। बुधवार को कैपिटल रीजन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीआरडीए) के अधिकारियों ने इसको लेकर आन्द्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है। फिल्म निर्माता पर एसएस राजमौली भी इस बैठक में मौजूद रहे। खबरों के मुताबिक, विधानसभा की बिल्डिंग 17 लाख स्क्वायर फीट में बनेगी, इसमें ऊंचा टावर और न्यूजियम भी होगा।

इस साल अक्टूबर में टीडीपी के फेसबुक पेज पर बिल्डिंग के 13 डिजाइन अपलोड किए थे। इसमें यूजर से कमेंट बॉक्स में पसंद की बिल्डिंग के लिए कमेंट मांगे गए थे। अब सीआरडीए ने बिल्डिंग के नक्शे को अपनी वेबसाइट पर डाला है। इस पर जनता से सुझाव मांगे गए हैं। कहा गया है कि जिस नक्शे के लिए ज्यादा वोट आएंगे, उसे चुना जाएगा। आपको बता दें कि आन्ध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद तेलंगाना अलग राज्य बना है और राजधानी हैदराबाद अभ तेलंगाना है। आन्ध्र प्रदेश ने अमरावती को नई राजधानी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications