आंध्र प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल लिया वापस, जगन सरकार ने 11 में से 10 मांगों पर जताई सहमति

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में काफी दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हड़ताल कर रही हैं। 42 दिनों तक इनका हड़ताल जारी रहा। 42 दिनों से हड़ताल पर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जगन मोहन रेड्डी सरकार के साथ समझौत कर लिया। इसके बाद उन्होंने मंगलवार सुबह हड़ताल खत्म कर दी।

जगन मोहन सरकार ने कर्मचारियों की 11 में से 10 मांगों पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। हड़ताल तब खत्म हुआ, जब आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने हड़ताली कर्मचारियों से मिलने की बात कही थी। इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी

वाईएस शर्मिला, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। उन्होंने कहा था कि वे हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इसके तुरंत बाद सरकार और हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्थाओं के बीच सहमति बन गई। सरकार ने 11 में से 10 मांगों को मान लिया है।

आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष जी रानी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे हमारी मांगों को लागू करेंगे और हम उनके आश्वासन से संतुष्ट हैं। आपसी समझौते के अनुरूप अगले वर्ष जुलाई में निर्धारित वेतन वृद्धि लागू करने की मांग की है।

साथ ही इस वर्ष से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी सहित जीवन बीमा कवरेज देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- Andhra: कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला का तूफानी दौरा शुरू, सीएम जगन ने किया बहन पर कटाक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+