Andhra: कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला का तूफानी दौरा शुरू, सीएम जगन ने किया बहन पर कटाक्ष

Andhra Pradesh News: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने वाईएस शर्मिला को आंध्र प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। ऐसे में अब आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की नवनियुक्त अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने मंगलवार को राज्य का तूफानी दौरा शुरू किया, जिस पर अब उनके भाई और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने निशाना साधा है।

शर्मिला ने राज्य के दौरे के साथ आंध्र में कांग्रेस अभियान शुरू किया, जगन ने सबसे पहले बहन पर कटाक्ष किया है। सीएम जगन ने अपनी बहन को एपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार बयान दिया है।

 CM Jagan Mohan

सीएम जगन ने उन पर निशाना साधने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के कंधे का इस्तेमाल किया। और कहा कि चंद्रबाबू नायडू के पास कई स्टार प्रचारक और समर्थक हैं। चंद्रबाबू के कुछ स्टार प्रचारक अब उस पार्टी (कांग्रेस) में हैं, जिसने आंध्र प्रदेश को विभाजित किया था।

जगन ने आगे कहा कि उनके कुछ समर्थक भाजपा में छिपे हुए हैं। चंद्रबाबू की भाभी भी उनकी स्टार प्रचारक और हमदर्द हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी का जिक्र करते हुए यह बात कही। दरअसल, जगन अनंतपुर जिले के उरावकोंडा में एक सार्वजनिक बैठक में बोल रहे थे, जहां उन्होंने मंगलवार को महिलाओं के लिए आसरा पेंशन का वितरण किया।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें करने के लिए 9 दिनों में सभी 26 जिलों का दौरा करेंगी। जो विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किए जाने वाले जोरदार अभियान की एक झलक है। इससे पहले शर्मिला ने रविवार को एपीसीसी प्रमुख का पदभार संभालने के तुरंत बाद अपने भाई और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा और उन पर राज्य को वित्तीय संकट में ले जाने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+