अनंतपुरम में पुलिस ने एक घर से बरामद किया ढाई किलो सोना और 84 किलो चांदी
अनंतपुरम में पुलिस ने एक घर से बरामद किया ढाई किलो सोना और 84 किलो चांदी
अनंतपुरम। आंध्रप्रदेश के अनंतपुरम जिले की पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और नगद रुपया बरामद किया है।अनंतपुरम जिले की पुलिस ने बुक्करैया समुद्रम के एक घर में छापेमारी के दौरान 8 ट्रंक पेटियों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में गहने बरामद किए। इन ट्रंक में 2.42 किलोग्राम सोना और 84.10 किलोग्राम चांदी और 15.55 लाख रुपये नगद और जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने कई वाहनों को भी जब्त किया।

पुलिस के अनुसार से बुक्करैया समुद्रम के एक परिवार ने अपने घर में आठ टीन के बक्सों में इतनी बड़ी मात्रा में सोना चांदी और कैश छुपाकर रखा था। इसमें सोने के गहनों के अलावा भारी चांदी के बरतन समेत चांदी और सोने और चांदी की सामग्रियां थी।












Click it and Unblock the Notifications