आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में पर्यटकों की बस में लगी आग, 6 घायल
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक पर्टयकों की बस में आग लग गई। यह हादसा श्रीकाकुलम के रनस्तलाम में हुआ है, जहां पार्किंग में खड़ी एक लॉरी को बस सने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। साथ ही हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 48 यात्री सवार थे, घटना में किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। बस में सवार सभी यात्री उत्तराखंड के थे।













Click it and Unblock the Notifications