महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू की मूर्ति को तोड़ा
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मूर्ति को तोड़ दिया है। यह घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के मधुरवाड़ा की है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को यहां महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। किसी ने महात्मा गांधी के दोनों पैर को तोड़ दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
महात्मा गांधी की मूर्ति के दाएं हाथ को भी नुकसान पहुंचाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जहां पर महात्मा गांधी की मूर्ति रखी थी वहां कई और मूर्तियां रखी थी, जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। यहां पर महात्मा गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस की भी मूर्तियां रखी थी। लेकिन इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ने की खबर सामने आई है, इससे पहले भी 27 सितंबर को कोच्ची में एक व्यक्ति ने गांधीजी की मूर्ति को तोड़ दिया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसका नाम दीप है। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही नहीं है। सीसीटीवी फुजेट में इस व्यक्ति की तस्वीर कैद हो गई थी।
Andhra Pradesh: A statue of Mahatma Gandhi was allegedly damaged by unknown persons in Visakhapatnam's Madhurawada. Both the legs of the statue have been damaged. (1.10.2018) pic.twitter.com/c5qZZANfAI
— ANI (@ANI) October 1, 2018
इसे भी पढ़ें- फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत