आंध्र प्रदेश के अनंतपुर को जल्द पूरे होंगे 3 पॉवर प्रोजेक्ट, मिलेगी 5000 मेगावाट बिजली

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में तीन मेगा पॉवर प्रोजेक्ट जल्द पूरे होने वाले हैं। इन तीनों प्रोजेक्ट के जरिए 5000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

Solar energy

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में गैर पारंपरिक ऊर्जा के तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहे हैं। यह मुख्य रूप से सौर एवं पवन ऊर्जा के स्रोत हो सकते हैं। इन प्रोजेक्ट के जरिए शहर में गैर पारंपरिक ऊर्जा के जरिए बिजली का उत्पादन 5000 मेगावाट तक पहुंच सकता है। इन तीन सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करके रोजगार सृजन की कोशिश की जा रही है। एपी गेंको का सोलर प्रोजेक्ट जोकि कादिरी मंडल के तलारिचेरुवू गांव में चल रहा है, उसकी रफ्तार काफी तेज है, माना जा रहा है इसी साल जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

इन तीनों प्रोजेक्ट के जरिए 1500 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। ऐसे में सभी प्रोजेक्ट के जरिए कुल 5000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 200 मेगावाट सौर-सोलर हाइब्रिड पॉवर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। रामगिरी में चल रहा प्रोजेक्ट 1000 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसके लिए 750 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही रामगिरी में किया जा चुका है जबकि 250 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण कंगनापल्ले में हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को वर्ल्ड बैंक की मदद भी शामिल है, यह कुल 1400 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+