'कानून व्यवस्था नहीं सुधरी, तो गृह विभाग भी', आंध्र के गृहमंत्री को डिप्टी CM पवन कल्याण ने दी चेतावनी
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के बयान के बाद गठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार अधिकारियों को सख्ती बरतने को कहा है। इस बीच आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सहयोगी दल टीडीपी नेता व गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता को ही निशाने पर लिया।
उप मुख्यमंत्री ने एक बयान में गृह मंत्री पर जिम्मेदारियों को पूरा करने में अक्षम होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर हालात में सुधार नहीं होता तो उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में लेना होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि गृह मंत्री अनिता में जबतक सुधार नहीं होता तबतक वह गृह विभाग अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे।

सोमवार को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने निर्वाचन क्षेत्र पिथापुरम में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आपको योगी आदित्यनाथ जैसा बनना होगा। राजनीतिक नेता, विधायक सिर्फ वोट मांगने के लिए नहीं हैं। आपकी भी जिम्मेदारियां हैं। सभी को सोचना होगा। ऐसा नहीं है कि मैं गृह विभाग नहीं मांग सकता या नहीं ले सकता। अगर मैं ऐसा करता हूं तो इन लोगों के लिए चीजें बहुत अलग होंगी। हमें योगी आदित्यनाथ जैसा बनना होगा। अन्यथा वे नहीं बदलेंगे। इसलिए तय करें कि आप बदलेंगे या नहीं।"
आंध्र सरकार के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल के सहयोगी व डिप्टी सीएम पवन कल्याण द्वारा सार्वजनिक आलोचना किए जाने के बाद अब गठबंधन में दरार की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, चंद्रबाबू मंत्रिमंडल में एक अन्य सीनियर मंत्री पी नारायण ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में पवन कल्याण को गलतियां बताने और मंत्रियों को सही रास्ते पर लाने का अधिकार है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications