'गौतम अडानी रिश्वत मामले से जुड़े लोग कांग्रेस से जुड़े हैं', आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख का दावा

Gautam Adani bribery case: आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार (22 को कहा कि अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका से आए आरोप गंभीर सवाल खड़े करते हैं और दावा किया कि इन आरोपों से जुड़े सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।

व्यवसायी और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत देने की कथित वर्षों पुरानी योजना में उनकी भूमिका के लिए आरोप लगाया है, हालांकि अडानी समूह ने इस आरोप का खंडन किया है।

Gautam Adani bribery case

आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख ने गौतम अडानी मामले पर किया पोस्ट

पुरंदेश्वरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी एसईसी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) के हालिया आरोपों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... यह स्थिति राहुल गांधी के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है, क्योंकि इन भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े सभी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और कोई भी भाजपा से नहीं है।"

तमिलनाडु में डीएमके सरकार, आंध्र प्रदेश में पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार और ओडिशा में पूर्व बीजद सरकार का जिक्र करते हुए पुरंदेश्वरी ने दावा किया कि ये राजनीतिक व्यवस्थाएं "कांग्रेस के करीब" थीं।

उन्होंने कहा, "उनका आरोप है कि जुलाई 2021 और फरवरी 2022 के बीच ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ बिजली बिक्री समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए, जो कथित तौर पर इन आरोपों से जुड़े हैं।

पुरंदेश्वरी के मुताबिक, एसईसी ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य अधिकारियों से जुड़ी रिश्वतखोरी की घटनाएं हुई थीं। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के करीबी हैं और आश्चर्य जताया कि 'वह (राहुल गांधी) इन कथित घोटालों के लिए भाजपा को कैसे जवाबदेह ठहरा सकते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+