Andhra: तिरुपति मंदिर में फिर हादसा, प्रसाद वितरण के दौरान भगदड़, लगी आग, रेस्क्यू जारी
Tirumala Tirupati Devasthanams: तिरुपति मंदिर में दर्शन के दौरान एक बार फिर हादसा हुआ। इस बार आग लगने के बाद भगदड़ की घटना सामने आई। टीटीडी जेईओ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि कंप्यूटर से जुड़े यूपीएस सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण काउंटर नंबर 47 पर आग लग गई। श्रद्धालु दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई।
घटना की जानकारी देते हुए टीटीडी जेईओ वेंकैया चौधरी ने कहा, "मंदिर के उस क्षेत्र में आग लगने की दुर्घटना हुई जहां भक्तों को लड्डू प्रसादम वितरित किया जाता है, जिससे भीड़ में दहशत फैल गई। कंप्यूटर से जुड़े यूपीएस सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण काउंटर नंबर 47 पर आग लग गई। घटनास्थल पर मंदिर के कर्मचारी तुरंत पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।"

इससे पहले हाल ही में तिरुपति मंदिर में हादसा हुआ था। एक नई घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में अचानक भय का माहौल बन गया। बता दें कि हाल ही में मची भगदड़ और 6 लोगों की मौत की वजह से फिलहाल तिरुमाला में लोग भय के माहौल में हैं। सोमवार को जब भक्त तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर के लड्डू वितरण यूनिट पर पहुंचे तो वहां पर अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठने से वहां पर मौजूद लोगों के बीच घबराहट हो गई और भक्तों में भगदड़ जैसे हालत बन गए। हालांकि भीड़ थोड़ी कम थी जिसकी वजह से ज्यादा गंभीर हालत नहीं बन पाए।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने की खबर तुरंत मंदिर प्रशासन को दी गई जिसके बाद वहां पर एक्सपर्ट्स पहुंचे और जांच की तो पता चला कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लड्डू काउंटर पर लगी आग दरअसल वहां पर लगे कंप्यूटर के यूपीएस में लगी थी। जिस केबल से पावर सप्लाई हो रही थी उसी केबल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
सबरीमाला मंदिर में भारी भीड़
मकर ज्योति को लेकर केरल के सबरीमाला मंदिर में भारी भीड़ है। ऐसे में सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल के चीफ पुलिस कॉर्डिनेटर एस श्रीजीत ने कहा कि मंदिर परिसर में मकर ज्योति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने एक कहा, "...यह सुनिश्चित करना है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित अपने-अपने घरों को वापस आ जाएं। इसके लिए हमने वास्तव में लगभग 10 प्रमुख प्वॉइंट्स पर नजर रख रहे हैं। हमने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुशल और पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की है, जो कि सुरक्षित रूप से मकर ज्योति देखने के लिए वातावरण बनाए रखने में जुटे हैं...।"












Click it and Unblock the Notifications