नोएडा में टीवी एंकर की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने साथी एंकर पर लगाया हत्या का आरोप
एंकर की संदिग्ध मौत, पिता ने साथी एंकर पर लगाया हत्या का आरोप
नोएडा। न्यूज एंकर राधिका कौशिक की नोएडा स्थित उनकी सोसायटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मौत को परिजनों ने हत्या कहा है। एंकर के पिता और घर के दूसरे लोगों का कहना है कि राधिका की मौत को वो हादसा या आत्महत्या नहीं मान सकते, उन्हें लगता है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे राधिका कौशिक की नोएडा सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

मौत के वक्त की परिस्थितियां संदिग्ध
शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे राधिका अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरीं। सोसाइटी के गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वो मृत पाई गईं। घटना के वक्त राधिका के साथ सिर्फ उनके साथी एंकर राहुल अवस्थी मौजूद थे। अवस्थी का कहना है कि जब वो बालकनी से गिरीं तो वो बाथरूम में थे। वहीं पुलिस जांच में दोनों के शराब पीने की भी बात सामने आई है। पुलिस को फ्लैट से शराब की खाली बोतले मिली हैं।

राधिका के पिता क्या कहते हैं
राधिका मूल रूप से जयपुर की रहने वाली थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर जयपुर से नोएडा पहुंचे उनके पिता ब्रजेश कौशिक का कहना है कि उनकी बेटी कभी शराब नही पीती थी, राहुल उसके फ्लैट पर शराब लाया औैर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। वो मामले को छुपाने के लिए कहानी बना रहा है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ये नहीं बता पा रही है कि ये हत्या है, हादसा है या आत्महत्या। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए जांच चल रही है।

जयपुर की रहने वाली थीं राधिका
राधिका राजस्थान के जयपुर की रहने वाली थीं। वो यहां एक चैनल में एंकर थीं और अपनी एक फ्रेंड के साथ नोएडा में रहती थीं। घटना के वक्त उनकी दोस्त अपने ऑफिस में थी। राधिका की फ्लैटमेट ने बताया है कि वो ऑफिस में थीं, जब उनको सोसायटी से फोन गया कि राधिका छत से गिर गई है, इसके बाद वो सोसायटी में पहुंचीं और उसे पुलिस को भी सूचना दी। इनका कहना है कि मुझे नहीं लगता राधिका किसी बात को लेकर परेशान थी, या वो आत्महत्या जैसा कद उठा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications