ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे अरनब गोस्वामी, सभी जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हो गया!
टाइम्स नाऊ से इस्तीफे के बाद नंबर वन पर ट्रेंड करने लगे अरनब। उनके इस्तीफे पर मजे लेने लगे लोग!
दिल्ली। टाइम्स नाऊ के फेमस एंकर अरनब गोस्वामी के एडिटर इन चीफ पद से इस्तीफे के बाद वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। हाई वोल्टेज डिबेट करने के लिए मशहूर अरनब का न्यूज आवर शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था।
सूत्रों का कहना है कि वह खुद अपना कोई बिजनेस वेंचर या कोई चैनल लाने वाले हैं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
न्यूज एंकरिंग के अपने अलग अंदाज से प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे अरनब गोस्वामी ने अचानक चैनल से इस्तीफा क्यों दिया, इस बारे में ट्विटर पर कयास लगाने में लोग लगे हुए हैं।

उनके प्रशंसक एक तरफ उनकी तारीफ में ट्वीट कर रहे हैं, वहीं कई लोग अरनब के इस्तीफे पर मजे लेने में लगे हुए हैं। आप भी पढ़िए कुछ ऐसे ही ट्वीट्स।












Click it and Unblock the Notifications