Ananya Panday की मां भावना ने शेयर की थ्रोबैक पिक्‍चर, देखें एक्‍ट्रेस का बेबी लुक

नई दिल्ली, अप्रैल 16: ओटीपी प्‍लेटफार्म के रिएलिटी टीवी शो "द फैबुलस लादव्‍स ऑफ बॉलीवुड वाइव्‍स" में नजर आ रही भावना पांण्‍डेय सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। एक्‍टर चंकी पांडे की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस अनन्‍या पाण्‍डे की मां भावना पाण्‍डेय को पहले लोग कम जानते थे लेकिन अब वो काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। भावना पांडे ने सोशल मीडिया अपनी एक्‍ट्रेस बेटी अन्‍नया पाण्‍डेय की एक फोटो शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है और लोग कमेंट रह रहे हैं।

Ananyapanday

दरअसल, अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां भावना ने अपनी दादी और बेटी के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें सफेद टी शर्ट में एक बच्‍चा दिख रहा है जो एक्‍ट्रेस अनन्‍या पाण्‍डेय हैं। भावना पांडे ने लिखा, "दादा-दादी वास्तव में सबसे अच्छे हैं। हम हर दिन आपको याद करते हैं, और हम शर्त लगाते हैं कि हम में से अधिकांश मेरे इस विचार से सहमत होग ।" इस फोटो में तीनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्‍कान दिख रही है। एक्‍ट्रेस अनन्‍या पांडे की ये बचपन की फोटो देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ananya Panday

अनन्या पांडे ने भी अपने बचपन की एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें उनके दूध के दांत टूटे हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक्‍ट्रेस काफी क्‍यूट लग रही हैं। बता दें आने वाले दिनों में अनन्या पांडे डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्‍म केअलावा अनन्या फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आने वाली हैं।

pic

भावना पांडे नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में अपनी उपस्थिति के बाद सोशल मीडिया सनसनी बन गई। उनके साथ उनके सबसे अच्छे दोस्त महीप कपूर, नीलम कोठारी और सीमा खान भी हैं। 1998 में चंकी पांडे से की शादी कुछ दिनों पहले ड्रेस डिजाइनर भावना पाण्‍डेय ने "बी 4 यू डेज़" से फोटो साझा की थी। जिसमें भावना पांडे रेट्रो आउटफिट में ग्लैमरस लग रही हैं।

बता दें बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे ने भावना पांडे से 17 जनवरी 1998 को शादी की थी। चंकी और भावना के दो बेटियां है। बड़ी बेटी अनन्या पांडे फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं और छोटी बेटी रिसा पांडे अभी हाईस्कूल में पढ़ रही है।

https://hindi.oneindia.com/photos/alanna-pandey-bikini-pictures-oi60835.htmlAlanna Pandey ने Bikini पहन मचाई सनसनी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+