जम्‍मू-कश्‍मीर: अनंतनाग में लश्कर ए मुस्तफा के 6 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर में अपनी जड़े जमा रहे आतंकी संगठन लश्‍कर ए मुस्‍तफा LeM(अभिभावक संगठन जैश ए मोहम्‍मद) द्वारा अनंतनाग में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के मंसूबों को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने लश्कर ए मुस्तफा के दो रंगरूट (नई भर्ती) आतंकी सहित 6 को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 उन आतंकियों के मददगार थे। उनके कब्जे से हथियारों के अलावा एक आल्टो कार भी जब्त की गई है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर: अनंतनाग में लश्कर ए मुस्तफा के 6 आतंकी गिरफ्तार

पकड़े गए आतंकियों ने अनंतनाग और बीजबेहाड़ा में पुलिस और सेना के कुछ प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए उनकी रैकी की थी। इसके अलावा उन्होंने श्रीनगर जम्मू हाइवे पर बीजबेहाड़ा के पास सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए आइईडी लगाने का भी मंसूबा तैयार किया था। गिरफ्तार की पहचान इमरान अहमद हाजम और इरफान अहमद अहंगर के रूप में हुई। दोनों हाल ही में आतंकवादी रैंकों में शामिल हो गए हैं।

दोनों आतंकियों की पहचान इमरान अहमद हाजम और इरफान अहमद अहंगर के रूप में हुई। दोनों हाल ही में आतंकवादी रैंकों में शामिल हो गए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे हाल ही में LeM संगठन में शामिल हुए हैं और उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में LeM को यह आभास देने के लिए मंगाई गई थी कि कश्मीर में आतंकवाद स्वदेशी है और पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित नहीं है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश के चार आतंकी सहयोगियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान बिलाल अहमद कुमार, तौफीक अहमद लावे, मुजामिल अहमद वानी और आदिल अहमद राथर के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+