Anantnag Encounter: कौन था अनंतनाग मुठभेड़ का मास्टर माइंड आतंकी उजैर खान, सेना ने मार गिराया
Anantnag Encounter Uzair Khan: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग एनकाउंटर का मास्टर माइंड आतंकवादी उजैर खान को सेना के जवानों ने मार गिराया है। मुठभेड़ के छठे दिन यानी सोमवार 18 सितंबर को कोकरनाग के गडूल जंगलों में जारी ऑपरेशन के दौरान सेना को एक जला हुआ शव भी बरामद हुआ है। इसको लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा है कि ये शव आतंकी उजैर खान का है।
अनंतनाग मुठभेड़ में तीन सुरक्षा अधिकारी और एक जवान शहीद हुआ है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा टीआरएफ ने ली है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 19 सितंबर को कहा है कि एक और आतंकी का शव मिला है।

कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने उजैर खान के शव से एक हथियार भी बरामद किया है। उन्होंने कहा सात दिनों से चली आ रही मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। लेकिन तलाशी अभियान जारी रहेगा।
एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है, उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही एक और आतंकी का शव मिला है।
कौन था आतंकवादी उजैर खान?
अनंतनाग एनकाउंटर का मास्टरमाइंड उजैर खान को बताया जा रहा है। उजैर खान एक स्थानीय आतंकवादी था। उजैर खान, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले थे। उसकी उम्र लगभग 28 साल थी। उजैर खान जून 2022 से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। उजैर खान को A+ कैटेगरी का आतंकी मांगा गया था।
उजैर खान 10 लाख रुपये का इनामी आतंकी था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक उजैर के साथ दो विदेशी आतंकवादी भी जंगल में छिपे थे। ये पहले भी कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है। उजैर 26 जुलाई 2022 से लापता था। ऑपरेशन ऑल आउट जानकारी के मुताबिक उजैर को पुलिस और सेना ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर करीब एक महीने से खोज रही थी।












Click it and Unblock the Notifications